पाटन। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत, ग्राम पंचायत अचानकपुर के सहयोग से बी.एम.ओ. पाटन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविर एवं पी. ओ. डी. कैंप एवं चर्म रोग निदान शिविर का आयोजन दिनांक 22-12-2021 को किया । स्वास्थ्य शिविर में कुल 122 सामान्य रोग के मरीजों का जांच किया गया। पी .ओ .डी. कैंप में कुष्ठ के 2 मरीजों को एम. सी. आर. चप्पल पांव के घाव के बचाव के लिए दिया गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अचानकपुर के छात्र- छात्राओं द्वारा कुष्ठ जन जागरण हेतु रैली निकाला गया एवं ग्राम भ्रमण किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण अधिकारी डॉ सी. बी. एस. बंजारे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार मेश्राम, निषा सोनी D.M.C. दुर्ग, लक्की दुबे M.T.S. दुर्ग तथा कुष्ठ विभाग से श्री के. पी. पांडेय, श्री के. एस. वर्मा, पी. आर. बंजारे, श टी. आर. साहू, सी. एल. मैत्री, श्रीमति अंजना शर्मा एवं के. के. स्वर्णकार , पी. टी.( विकृति सुधारक) कु. धारणा बंजारे एवं हर्षा साहू, सैय्यद रिजवान (RHO-M), श्रीमति गीता रामटेके(RHO-F), श्रीमति चंद्रकांता साहू, डॉक्टर वंदना शर्मा पाटन तथा ग्राम पंचायत अचानकपुर से विशेष सहयोग मिला। मंच संचालन टी. आर. साहू द्वारा किया गया।
