उतई ।ग्राम पाऊवारा में पूज्य बाबा गुरुघाशी की जयंती व लोककला महोत्सव का आयोजन रखा गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य शालनी यादव,विषेश अतिथि कृषिसभापति योगिता चन्द्राकर, जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, सामाज सेवी हर्ष साहू,समाज के अध्यक्ष नोहर बंजारे सहित ग्राम के प्रमुख जन उपस्थित थे ।कार्यक्रम की शुरूआत बाबा गुरुघासीी दास की पूजा अर्चना कर किया गया। ततपश्चात सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार आयोजन समिति के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में अलग विधा के अनेक कार्यक्रम जैसे पंथी नृत्य, फ़ाग गीत ,सुआ ,कर्मा नृत्य आखाड़ा की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यआतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ सरकार प्रदेश की संस्कृति कला को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है, इसे देश-दुनिया में इसे सामने लाने की जरूरत है. उन्होंने आयोजन समिति को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की संस्कृति के गौरव को आगे लाने के लिए मिलजुल कर तेजी से काम करने का अनुरोध किया.सामज के मांग पर मंत्री ने वाद्य यंत्र के लिए 50 हज़ार देने की घोषणा किया।
छत्तीसगढ़ को देश में नई पहचान मिलेगी
गृहमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ संस्कृति में कला संस्कृति और इससे जुड़ी विधाओं के ,साथ ही प्रदेश में राजीव मितान क्लब के गठन किया जायेगा जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति,कला और साहित्य को देश में नई पहचान मिलेगी. उन्होंने कहा कि राजीव मितान क्लब के माध्यम से राज्य की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए अवसर मिलेगा. श्री साहू ने आगे कहा कि पहले हमारे प्रदेश की पहचान नक्सल प्रदेश के रूप में थी. लेकिन नई सरकार के गठन के बाद पिछले तीन वर्षों में किसानों और खेती-किसानी, आदिवासियों के विकास और संस्कृति संरक्षण-संवर्धन के क्षेत्र में बहुत से कार्य हुए हैं, इससे राज्य की तस्वीर बदल रही है. इस अवसर पर सामज के प्रमुख जन सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन खिलेन्द्र यादव ने किया।
दुनिया के सामने आएगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
