उतई ।दुर्ग ग्रामीण के अंतर्गत खेल ग्राम पुरई के तैराक 17 वर्षीय ईश्वर ओझा ने डोंगिहा तालाब पुरई में लगातार 6 घंटे तैराकी कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
इस उपलब्धि पर तैराक ईश्वर ओझा को प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने उनके गृह ग्राम जाकर उनका सम्मान प्रतीक चिन्ह ,स्विमिंग कीट एवं 11 हज़ार नगद राशि देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि
खेल ग्राम पुरई में दिनांक 12 दिसंबर 2021 को ईश्वर ओझा उम्र 17 वर्ष द्वारा डोगिहा तालाब में लगातार 6 घंटे सुबह 10:55 से 4:55 तक तैरकर तैराकी में इतिहास रच गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा अपने ग्राम एवम छत्तीसगढ़ का नाम न सिर्फ भारत देश में बल्कि पूरे विश्व में गौरव बढ़ाया है। उन्होंने ईश्वर ओझा को रिकॉर्ड बनाने के लिये से सम्मानित करते हुए ये श्री साहू ने कहा कि दुर्ग जिले के ग्राम पुरई में प्रतिभाओं की कमी नहीं है वो दिन दूर नही जब ओलंपिक में भारत का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।
बाते दे कि पिछले 7 सालो से ईश्वर के कोच ओम ओझा ने कड़ी मेहनत कर ईश्वर ओझा की ही तरह कई बच्चो को तैयार किया ज्ञात हो कि पिछले माह 23 नवंबर को जगदलपुर में अंतर्राज्य तैराकी प्रतिस्पर्धा में 23 बच्चो न शामिल होकर 53 मैडल अर्जित किए। Iअवसर पर ग्राम के 30 खिलाड़ियो सहित 15 प्रशिक्षक एवं दुर्गग्रामीण के पत्रकारों का सम्मान प्रतीक चिन्ह के माध्यम से किया गया।
इस मौके पर फ्लोटिंग विंग्स एकेडमी के संरक्षक केशव बंटी हरमुख,समाज सेवी हर्ष साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी यादव,कृषिसभापति योगिता चन्द्राकर,विकास जायसवाल, उमा रिगरी सरपंच, दिवाकर गायकवाड,प्रमोद जैन, सुरज साहू, एव एकेडमी के सभी शिक्षक व ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजुद थे।कार्यक्रम का मंच संचालन खिलेन्द्र कुमार यादव एवं आभार सरपंच उमा रिगरी ने किया।
