पाटन—ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के मीडिया प्रभारी केदार कश्यप ने कहा कि छ. ग. में 20 दिसंबर को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में सभी 15 निकायों में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस का कब्जा होगा और भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। विगत तीन वर्षों में भूपेश बघेल की सरकार सभी वर्गों के जो कार्य किया है वह 15 वर्ष की भाजपा शासन काल में नही किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की बागडोर संभालते ही 2 घंटे के भीतर किसानों के हित में बडा फैसला लेते हुए कर्जमाफी पर पहला हस्ताक्षर किया गया जिससे कर्ज के बोझ से लदे किसानों के चेहरे पर मुस्कान आई। सरकार ने 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदना शुरू किया जो अब तक का सबसे उच्चतम मूल्य है। साथ ही बिजली बिल हाफ किया गया।पूरे छत्तीसगढ़ में सड़कों की जाल बिछाया गया जिससे आवागमन सुगम हुआ है।देश के इतिहास में छ. ग. पहला प्रदेश है जहाँ 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से गोबर की खरीदी की जा रही है जिससे बहुत से लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त हुआ है। गरीब मजदूर भूमिहीन परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष उनके बैंक खातों जमा की जा रही है। और भी अनेकों जनहित में ताबड़तोड़ फैसले लिए गए है। केदार कश्यप ने कहा कि भूपेश सरकार के इन्हीं जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता काफी खुश है जिसका लाभ हमे नगरी निकाय चुनाव में मिलेगा। जिससे हम पूरे 15 निकायों में कांग्रेस की महापौर एवं अध्यक्ष बनाने जा रहे है।
छत्तीसगढ़ के सभी 15 निकायों में कांग्रेस की होगी जीत–केदार कश्यप
