गरियाबंद। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह द्वारा बसाए गए ग्राम केडीआमा जिसे बाद में बदलकर पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर रमनपुर किया गया। जन्हा बीते शनिवार को गांव वालों ने वृहद बैठक आहूत किया जिसमें मुख्य बिंदु जंगल जल और जमीन के अधिकार तथा संरक्षण विषयक चर्चा किया गया जिसमें गांव से सीमा क्षेत्र से लगे गांव वालों की ओर से हो रही अतिक्रमण को रोकने तथा ग्राम के निवासी के काबिज भूमि का भू अधिकार पट्टा शासन से बनवाने विषयक चर्चा किया। इसमें जिले के स्वयं सेवी संस्था लोक आस्था के कार्यक्रम अधिशासी हेमनारायण मानिकपुरी ,लता नेताम सहित वनरक्षक घनश्याम साहू सरपंच प्रतिनिधि कृपा राम ध्रुव कला परंपरा के प्रदेश संयोजक राजकुमार यादव लोहरसी ,जिला के सिरजन संस्थापक गौकरण मानिकपुरी फुलझर, उज्जवल दिब्यांग संघ के जिलाध्यक्ष जागेश्वर साहू सहित ग्राम प्रमुखों में पुराण सिंह ध्रुव ,दीनदयाल विश्वकर्मा ,रामसाय साहू ,रामनाथ साहू ,विमला ध्रुव, उर्मिला ध्रुव, रेवती भुजिया, बहुरसिंग ध्रुव, रिखी राम साहू सहित समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे इस बैठक में विशेष रूप से 24 दिसम्बर को होने वाले कलेक्टर शिविर की तैयारियों के बारे में संयोजक दीनदयाल विश्वकर्मा ने बताया कि उक्त दिवस पर सुबह दस बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम संझा बिहनिया लोहरसी के कलाकारों की गीत संगीत और आदिवासी कमार नृत्य देवरी के कलाकारों द्वारा किया जाएगा तथा इस शिविर में जिला प्रशासन की ओर से श्रम विभाग और परियोजना विभाग का स्टाल लगाया जाएगा जिसमें आसपास के चार पंचायत गायडबरी, पीपरछेडी ,कनेसर और पंक्तियां के हितग्राही लाभान्वित होंगे । मंच संचालन राष्ट्रपति पुरुस्कृत शिक्षक कोपरा निवासी मुन्ना देवदास करेंग।
रमनपुर केडीआमा में गांव वाले ने किया वृहद बैठक जल जंगल और जमीन अधिकार और संरक्षण को लेकर हुई चर्चा
