उतई। 21वीं राज्यस्तरीय सबजूनियर बॉल-बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन बालक-बालिका वर्ग में महासमुंद जिले के मिनिस्टेडियम में छत्तीसगढ़ बॉल-बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में जिला- बॉल-बैडमिंटन संघ महासमुंद के द्वारा दिनांक 19/12/2021 को 1 दिवसीय बॉल-बैडमिंटन खेल का आयोजन हुवा , जिसमे स्टार स्पोर्ट्स क्लब उतई के बालक – बालिका वर्ग के बॉल-बैडमिंटन खिलाड़ी सम्मिलित होकर , बालिका वर्ग में प्रथम और बालक वर्ग में चतुर्थ स्थान हासिल किए । इस राज्यस्तरीय बॉल-बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिये बालक वर्ग में लक्की देवांगन , चन्द्रप्रकास देवांगन , गौरव मानिकपुरी , कुणाल लोधी , गुणांक साहू , बालिका वर्ग में पायल साहू , चेतना साहू , संजना वर्मा , भुवनेश्वरी ढीमर , पुष्पांजलि साहू इन सभी के साथ के साथ टीम कोच :- डिम्पल चिंदेकर , मनीष साहू और मैनेजर वनेंद्र विश्वकर्मा आयोजन में समिलित होकर प्रथम और चतुर्थ स्थान हासिल किए , इसके साथ ही 19 दिसम्बर के दिन प्रथम इंटर क्लब एथलेटिक्स चैंपियनशिप रायपुर के कोटा स्टेडियम में दानेश्वर प्रसाद साहू ने 5 हजार मीटर की दौड़ में सम्मिलित होकर सवर्ण पदक हासिल किया है । राष्ट्रीय बॉल-बैडमिंटन चैंपियनशिप में चयनित हुवे खिलाड़ी 1) चेतना साहू 2) पुष्पांजलि साहू 3) पायल साहू 4) कुणाल लोधी । स्टार स्पोर्ट्स क्लब उतई के खिलाड़ियों को 21वी राज्यस्तरीय सबजूनियर बॉल-बैडमिंटन चैंपियनशिप में विजयी और सफलता हासिल करने पर और राष्ट्रीय बॉल-बैडमिंटन चैंपियनशिप में चयन हो कर आने थाना पाटन एसडीओपी देवांश सिंह राठौर और थाना उतई के सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र ओगरे से मुलाकात किये । इस खुसी के अवसर पर क्लब के संरक्षक हर्ष साहू के द्वारा सभी को शुभकामनाएं दिया गया है , इसके साथ ही भूतपूर्व कबड्डी ख़िलाड़ी गणेश ठाकुर अध्यक्ष राजेश मनी सिंह उपाध्यक्ष प्रदीप पाटिल पूनमचंद सपहा , उमेन्द्र जांगड़े , सचिव उमेश साहू , संचालक सोनू, राजपूत,डुमेश साहू के द्वारा सभी को शुभकामनाएं दिया गया है ।
उतई के खिलाड़ियों ने बॉल-बैडमिंटन और एथलेटिक्स खेल में जीते गोल्ड और ब्रांज मैडल
