रायपुर। किसानों के हितों के लिये लगातार वर्षों से संघर्ष कर खुद के भविष्य को दांव पर लगाने वाले, जिसके ऊपर सैकड़ो धाराएं,65 दिन जेल,संपत्ति जप्ती जैसे स्थिति से गुजर रहे लीलाराम साहू को कौन नही पहचानता। जिसने किसानों के लिये सबसे ज्यादा लंबी लड़ाई का रिकार्ड बनाया हो आज उस लीलाराम साहू का सम्मान किसान नेता राकेश टिकैत ने खुद अपने हाथों से किया,साथ ही उन साथियों का भी सम्मान किया गया जो लीलाराम साहू के साथ 25 वर्षों से तनमन से जुड़कर हर वक्त साथ निभाया। चाहे व शासन से लड़ाई हो या फिर सड़क की लड़ाई हो। जिसमे ओम प्रकाश साहू,जिलाध्यक्ष धमतरी घनाराम साहू,महावीर राम,दीनदयाल साहू,रघुनाथ साहू,निहोरा निषाद,सुदर्शन ठाकुर,हनुमान महीपाल सहित अन्य शामिल है। इस अवसर के लिये किसान साथियों और सभी आंदोलनकारियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
