उतई ।नगरीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत उतई के वार्ड 5 में पार्षद पद के लिए उपचुनाव होना है जिसके लिए प्रचार प्रसार शुरू है।वार्ड 5 में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपने किस्मत को आजमा रहे है।भाजपा से चंदू देवांगन,कांग्रेस से सोनू वर्मा,निर्दलीय सतीश चंद्राकर,सतीश पारख ममता सेन है।इस वार्ड में कश्मकश की स्थिति बनी हुई है।भाजपा के प्रत्याशी चंदू देवांगन के समर्थन में वार्ड वासियों के साथ साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार में कूद पड़े।जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष माया बेलचंदन, भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, चुनाव पर्यवेक्षक जितेंद्र साहू उतई मंडल भाजपा अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनिल साहू सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू उतई मंडल भाजपा महामंत्री सोनू राजपूत भाजयुमो उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु पार्षद भीमसेन सिन्हा शीतला ठाकुर,बिमला कामड़े भारती साहू राकेश साहू रूपेश पारख सुखित यादव रामकृष्ण साहू बृजमोहन साहू चेतन साहू सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता व मतदाता चंदू देवांगन के पक्ष में मत देने घर घर जाकर अपील किया।
उतई नगर पंचायत के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंदू देवांगन के समर्थन में भाजपा नेताओ ने किया प्रचार
