मनुष्य को अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर निरंतर कदम बढ़ाते रहने से सफलता की प्राप्ति हो सकती है।प्रारंभ में यह मुश्किल अवश्य लगता है लेकिन धीरे-धीरे संभव लगने लगता है। उक्त उद्गगार जिले की विकासशील महिला उद्यमी स्वाति मंगलमूर्ति के हैं।विदित हो विगत दिनों प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के अन्तर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन वीर सुरेन्द्र साय शास.स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद के सभागार में आयोजिन किया गया था। कलेक्टर जिला गरियाबंद नीलेश क्षीरसागर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में आमंत्रित महिला उद्यमी ने उपस्थित युवाओं व विद्यार्थियों को संघर्ष से सफलता की कहानी बताते हुए अपने अनुभव साझा किया वर्तमान में वे छुरा नगर में महिला परिधानों से संबंधित बुटिक की संचालिका है। उन्होंने सरकारी नौकरी की कमी को देखते हुए स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण लेकर काम शुरू करने के कुछ उदाहरण भी दिए तथा सहयोग के लिए जिला उद्योग केंद्र गरियाबंद और बैंक आफ बड़ौदा का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अध्यक्ष की आसंदी से कलेक्टर महोदय ने स्वरोजगार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने उत्कृष्ट विचारों से सभा को अवगत कराया तथा किसी भी कार्य को समान दृष्टि रखकर पूरे मनोयोग से करने की बात कही।आयोजक जिला उद्योग केंद्र गरियाबंद के अधिकारियों ने भी रोजगार के इच्छुक युवाओं को हर संभव शासकीय मदद तथा आसान बैंक ऋण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के अधिकारीगण सहित काफी संख्या में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओ की उपस्थिति रही।
मनुष्य को अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर निरन्तर कदम बढ़ाते रहने से सफलता की प्राप्ति हो सकती है
