राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन।

छुरा……शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर का अयोजन 11-12-2021 से 17-12-2021 तक ग्राम पंचायत खैरझिटी में किया गया जिसका समापन समारोह दिनाँक शुक्रवार को हुआ जिसका मुख्य अतिथि के रूप में (प्राचार्य शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा), डॉ अध्यक्षता विशाखा बाई ध्रुव (सरपंच खैरझिटी)विशिष्ट अतिथि के रूप में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार साहू विशेष अतिथि उप सरपंच, उमन सिंग नागेश, मनोहर धुव्र (ग्राम पटेल), कन्यैया लाल यादव, बाबू लाल (ग्राम अध्यक्ष), बली राम ठाकुर, संतराम, छोटे लाल सिन्हा(शिक्षक), पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी इस समापन समारोह में उपस्थित थे।उससे पहले बौद्धिक परिचर्चा में स्वास्थ्य विभाग से डाॅ अभिताप कुमार नागवंशी, डॉ तेजेश्वरी सागर, सुजाता मंडलोई(फार्मासिस्ट) जिसने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर बच्चों के प्रश्नों का उत्तर भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *