कांग्रेस ने जारी किया जामुल नगर पालिका चुनाव के लिए घोषणा पत्र …

30 बिस्तर अस्पताल, एसीसी सीमेंट कंपनी में स्थानीय लोगों को रोजगार, इंडोर स्टेडियम, आईटीआई सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

दुर्ग। चुनाव से ठीक दो दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने जामुल नगर पालिका चुनाव के लिए एक और घोषणा पत्र जारी किया है। पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, जामुल नगर पालिका चुनाव प्रभारी आलोक पांडे कौशल चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह ठाकुर ने संयु्क्त रूप से घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि जामुल नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत होने पर इन सभी घोषणाओं की सौगात नगरवासियों को दी जाएगी। प्राथमिकता के साथ ये सभी घोषणाएं पूरी की जाएगी।       

जामुल नगर पालिका के लिए 30 बिस्तर अस्पताल, सर्व सुविधायुक्त मांगलिक भवन, सामुदायिक शौचालय, एसीसी सीमेंट कंपनी में स्थानीय लोगों को रोजगार, शराब भट्‌टी को पालिका क्षेत्र से बाहर करने, शिवपुरी क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार, सर्व सुविधायुक्त जिम खोलने, पालिका क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इसके अलावा चुनाव घोषणा पत्र में वार्डों में डोम शेड और पेवर ब्लाक लगाने, पालिका क्षेत्र में आईटीआई खोलने और स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने के साथ ही वार्ड 4 और वार्ड 17 में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की घोषणाएं भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *