कोविड वैक्ससीनेशन महाअभियान मे भिलाई-3 मे नई कार्य योजना से लाभ मिल रहा है

भिलाई। कोविड वैक्ससीनेशन महाअभियान मे भिलाई-3 मे नई कार्य योजना से लाभ मिल रहा है। शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा बीईईटीओ व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई- 3 के स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप ओर डी मार्ट सुपर मार्केट मे कोविड वैक्ससीनेशन टीम लगाया। जिससे वहां आने वाले लोगो को बडी सरलता से वैक्ससीनेशन होने से आम जनता ने कलेक्टर सर्वेशवर भूरे आयुक्त नगर निगम कीर्तिमान सिंह मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डा गंभीर सिंह ठाकुर से प्रतिदिन ऐसे जगहों पर शिविर की व्यवस्था करने मांग रखी है। सैय्यद असलम ने बताया कि सिरसा गेट मंदिर प्रगंण मे भी केंद्र बनाया गया था जिससे लोगों मे बडी खुशी से टीका लगाया है। सेक्टर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा स्मृति पांडेय ने बताया कि इस योजना को देखकर जिले के अन्य निकाय एंव स्वास्थ्य केंद्रो मे अपनाया जा रहा है। चरोदा भिलाई-3 मे कुल 3480 लोगों ने टीकाकरण कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *