अमलीपदर क्षेत्र में माँ लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश

अमलीपदर-देवभोग क्षेत्र में अगहन मास में विशेष रूप से मनाये जाने वाले माँ लक्ष्मी पूजा विभिन्न गांवो में धूमधाम से मनाई गई। अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम सरनाबहाल,घुमरा पदर,कोदोभाठा,दाबरीगुड़ा, कुरलापारा(अमलीपदर),बाजारपारा(अमलीपदर),मुचबहाल में सार्वजनिक रूप से आयोजित इस लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम पहुंचे और माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान सभी गांवों में आमजनों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष का अभूतपूर्व स्वागत किया।लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट संवाददाता को बताया कि अगहन मास में श्रद्धा और भक्ति से प्राप्त पुण्य के बल पर हमें समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। उत्सवधर्मिता से जुड़े हमारे क्षेत्र में इस माह में माँ लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है।यहाँ की धर्मपरायण जनमानस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा की साझी सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को अग्रसर कर समृद्ध किया है जिससे हमारी एकता और समरसता सुदृढ हुई है। आप सभी से मिले सम्मान व स्नेहरूपी प्रतिसाद से अभिभूत हूँ, माँ लक्ष्मी जी की कृपा से क्षेत्र में सुख शांति व्याप्त हो ऐसी कामना करता हूँ। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *