पाटन। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार के तीन साल बेमिसाल एवं ऐतिहासिक रहा है। इन वर्षों में छत्तीसगढ़ में जो विकास हुआ है वो किसी भी राज्य में नहीं हुआ। सभी राज्यों को भूपेश सरकार से सबक लेना चाहिए। पाटन के युवा नेता सन्दीप कश्यप ने कहा कि पूर्व में पंद्रह वर्षों तक भाजपा के रमन सिंह की सरकार रही परन्तु उन्होंने केवल छत्तीसगढ़ का शोषण किया, छत्तीसगढ़ के भोली-भाली जनता को छला। भाजपा नेताओं ने सिर्फ अपना व्यक्तिगत स्वार्थ देखा। पाटन विधानसभा में किसी भी भाजपा नेता ने ध्यान नहीं दिया, परन्तु आज पाटन की तकदीर और तस्वीर देखते बनती है।
भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के प्रत्येक वर्ग के लिये कार्य किया है। आज हमारे अन्नदाता किसान के चेहरे पर सबसे ज्यादा ख़ुशी है।
शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से हम जैसे सभी पालकों एवं बच्चों को नई दिशा मिली है।
एक बात और भूपेश बघेल जी सही कहते हैं..भाजपा गौमाता के नाम पर केवल राजनीती करते हैं और हम गौमाता की सेवा करते है।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार के तीन साल बेमिसाल एवं ऐतिहासिक रहा है-संदीप कश्यप
