परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद
राष्ट्रीय ग्रामीण ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) सी. एम. एस. ए. परियोजना अन्तर्गत ग्राम पंचायत मदनपुर में जैविक खाद दवाई दुकान कां उद्घाटन किया गया। जिसमे बिहान की महिलाओं द्वारा किसानो को जैविक खेती करने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे है औऱ लगातार रसायन के उपयोग के कारण फसलों की पैदावार में कमी के साथ साथ इन रसायनों का मानव जीवन पर भी बुरा असर पढ़ रहा है जिनके कारण मानव को अनेक प्रकार की बीमारियों जैसे कैंसर, मधमेह, काम उम्र में ही बालों का पकना, डायबिटीज, शुगर, हार्ट अटैक आदि अनेक बीमारियों की वजह रसायन युक्त खाने के कारण हो रही है ।
जिसके तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत समुदाय आधारित संवहनीय कृषि योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य रसायन का उपयोग ना करके जैविक दवाइयों, जैविक खाद आदि का उपयोग करने को बढ़ावा देना है । इसके तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के. के. डहरिया के मार्गदर्शन में एवं बिहान स्टाफ बीपीएम राकेश साहू, यंग प्रोफेशनल पंकज कुटारे, क्षेत्रीय समन्वयक दुर्गेश कुमार साहू एवं प्रफुल्ल कुमार देवांगन, पीआरपी चुमेश्वरी ध्रुव के सतत प्रयास एवं मार्गदर्शन में ग्राम मदनपुर के पदमनी ध्रुव के द्वारा ग्राम मदनपुर में
जैविक दवाई एवं टूल बैंक (कृषि उपकरण) का उद्घाटन किया गया जिसमे उपस्थित पदाधिकारी गन अध्यक्ष पदमनी, सचिव हसकुमारी, कोषाध्यक्ष दानेशवरी
सरपंच मोती राम दीवान
जनपद पंचायत से बिहान से यंग प्रोफेशनल पंकज कुटारे, दुर्गेश साहू,मास्टर ट्रेनर होरी लाल साहू
चित्ररेखा साहू, सोमलता बघेल
सक्रिय कृषि सखि तुलसी, पशु सखि ललित,ग्रामीण किसान दीदी पत्तइयाबाई पूनिया बाई खोमीनबाई कल्याणी बाई सभी उपस्थित थे । जिस पर मुख्य अतिथि सरपंच ने जैविक खेती को बढावा देने के लिए समूह के माध्यम से प्रेरित करने को कहा एवं सभी दीदीयो को समूह के माध्यम से आजीविका गतिविधि अपनाकर एक दूसरे की सहायता करते हुऐ आगे बढते रहने की सलाह दिया गया ।
