पाटन। ग्राम सेलूद में महिलाओ के द्वारा ग्राम में बिक रहे अवैध शराब एवं नशीला पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जागरूकता रैली निकालकर नशा से दूर रहने की अपील किया गया l ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमती खेमिन साहू कहा कि शराबबंदी का मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना है. किसी को जेल भेजना हमारा मकसद नहीं. इससे हमें काेई खुशी नहीं मिलती. हमें मालूम है कि जिस परिवार का कोई सदस्य जेल जाता है, तो उसे कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लेकिन किसी प्रावधान को लागू कराने के लिए कभी-कभी कठोर कदम उठाने की आवश्यकता पड़ती है l अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्राम की महिलावो ने रैली निकाली. ग्राम के प्रमुख गलियों से होकर जागरूकता रैली निकली और सभी महिलावो ने नशे के खिलाफ नारे लगाते हुए भ्रमण किया गया l सबसे अपील किया गया कि कोई चोरी-छुपे नशा करता है तो समझाएं. यदि समाज का कोई व्यक्ति चोरी-छुपे नशा करता है, तो उन्हें समझाएं. मद्य निषेध का लाभ बताएं. ऐसे लोगों के लिए जिलास्तर पर नशामुक्ति केंद्र बनवाया गया है. वहां इलाज के साथ काउंसेलिंग की भी पर्याप्त व्यवस्था है. शराबबंदी के असर पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके प्रभावी तरीके से लागू होने के कारण गांव में अमन-चैन, शांति का माहौल बनेगा l लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा जो लोग चोरी-छुपे शराब का कारोबार कर रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी l इन सभी कार्यो के लिए सभी ग्रामवासियों से सहयोग की अपील करती हूं l सभी समाज के मूर्धन्य लोगो से निवेदन करना चाहती हु समाज के नौजवान साथियों को नशे से दूर रखने के लिए समाज मे कठोर नियम बनाकर कार्यवाही करें l ग्राम सेलूद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती है यह पर अवैध शराब या नशीली पदार्थ का कारोबार करना सर्वथा अनुचित है इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी l
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सेलूद सरपंच श्रीमति खेमिन साहू, पंचगण के साथ साथ महिला पुलिस, सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं, बड़े बुजुर्ग गन जागरूकता रैली में अपनी उपस्थिति प्रदान किये l
सेलूद में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओ ने निकाली रैली
