पाटन। ग्राम जमराव में 21 दिसंबर मंगलवार को बाबा गुरु घासीदास जयंती मनाई जाएगी। इस जयंती समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 4:00 बजे होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को ग्राम जमराव में बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया है ।इस आयोजन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार ,अनुसूचित जाति प्राधिकरण आयोग के दिनेश टंडन, जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा, सचिव छग किसान कांग्रेस संजय सिन्हा, जनपद सदस्य विमला कोसरे, विधायक प्रतिनिधि राजाराम अहिरवार, सरपंच शकुंतला भागचंद गायकवाड, उपसरपंच दामोदर साहू होंगे।। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर ग्राम में बैठक भी आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया है।
जमराव में 21 दिसम्बर को मनाई जाएगी बाबा गुरु घासीदास जयंती
