शासकीय पॉलिटेक्निक महासमुंद में पदोन्नति बैठक संपन्न-एक चतुर्थश्रेणी से बना सहायक ग्रेड तीन चार को मिली क्रमोन्नति


महासमुंद। तकनीकी शिक्षा विभाग के शासकीय पॉलिटेक्निक महासमुंद में बहुप्रतीक्षित पदोन्नति क्रमोन्नति की बैठक आज संपन्न हुई। पदोन्नति समिति की अध्यक्षता शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर के प्राचार्य डॉ आर एस परिहार ने कि, शासकीय पॉलिटेक्निक महासमुंद के प्राचार्य डॉ एम एफ कुरैशी ने डॉ परिहार का स्वागत किया। पदोन्नति क्रमोन्नति समिति में पांच सदस्य थे। कर्मचारियों की पदोन्नति एवं क्रमोन्नति करने पर छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने हर्ष व्यक्त करते हुए समिति के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। तकनीकी शिक्षा विभाग में पदोन्नति एवं क्रमोन्नति हेतु कर्मचारी अधिकारी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस समय पदोन्नति एवं क्रमोन्नति शासकीय पॉलिटेक्निक महासमुंद में होने से अन्य संस्थाओं के कर्मचारियों में उम्मीद जगी है। संस्था के प्राचार्य डॉ एम एफ कुरैशी ने बताया कि, यह नियमित प्रक्रिया है। जिसमें शासन के नियमानुसार कार्रवाई कर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सहायक ग्रेड तीन पर पदोन्नत किया गया। तीन कर्मचारीयों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया गया, तथा एक कर्मचारी को प्रथम समयमान वेतनमान दिया गया। संस्था के प्राचार्य डॉ एम एफ कुरैशी के नेतृत्व में शासकीय पॉलिटेक्निक महासमुंद आगे बढ़ रहा है। उनकी कार्यशैली से संस्था में कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारी खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *