उतई ।स्वयं का ही अंश है संतान तो फिर बेटा या बेटी की मन मे कुभावना क्यों पाल रखे है इस कुभावना को मन से दूर करे बेटा और बेटी के अंतर को छोड़े और दोनो को समान अधिकार प्रदान करे तभी जीवन सुखमय हो सकता है जिस दिन बेटा बेटी का अंतर दूर होगा उसी दिन सचमुच राम राज्य की स्थापना हो जाएगी। आज इसी बुराई ने समाज मे भ्रूण हत्या के महापाप को जन्म दिया है जिसमे हम सभी भागीदारी निभा रहे है कन्या प्रकृति की अंशभुता है जिस घर मे नारियों का सम्मान हो वह घर स्वर्ग होता है जहाँ देवता आकर निवास करते है नारी पूज्यनीय है भ्रुण हत्या के महापाप को हम सभी को आगे आकर रोकना होगा तभी हमारी बिटिया समाज मे सर उठाकर चल सकेगी।
उक्त उद्बोधन न्यू कालेज कालोनी उतई की पावन धरा मे साहू परिवार के शुभसँकल्प से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस मे श्री राम चरित, श्री कृष्ण जन्म और बाल लीला सहित माखन चोरी की कथा पर सामाजिक उत्थान की प्रेरणा से ओतप्रोत करते हुए प्रवचनकर्ता कु अंगेश्वरी पाण्डेय बड़े पुरदा वाले ने कहा भ्रूण हत्या के महापाप को करने वाले और करवाने वाले दोनो ही कलिकाल के कंस है भागवत की कथा में प्रवृत्ति का चिंतन है द्वापर युग मे एक कंस था जो देवकी के छः पुत्रो का वध किया लेकिन कलिकाल के कंस गर्भ में ही बच्चो को मार रहे है।इस दौरान परायणकर्ता सोमेश्वर पाण्डेय,ईश्वर साहू सीमा साहू फिरन साहू अश्वनी साहू पुरन बघेल चिंता बंभोले केशव साहू केशर साहू मानसिंह साहू सहित बड़ी संख्या में श्रोता गण मौजूद थे।
जिस दिन बेटा बेटी का अंतर दूर होगा उसी दिन सचमुच राम राज्य की स्थापना हो जाएगी-अंगेश्वरी पाण्डेय
