डुमरडीह की कु.प्रेरणा धनकर की सब जूनियर नेशनल कब्बड़ी टीम में चयन छत्तीसगढ़ के तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगे


रोशन सिंह@ उतई।आदर्श ग्राम पंचायत डूमरडीह की महेश धनकर की सुपुत्री कु.प्रेरणा धनकर का अंडर 14 में छत्तीसगढ़ की प्रतिनिधित्व करेंगे अभी पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए बिलासपुर में नेशनल कैंप में जाएंगे उसके बाद फिर राष्ट्रीय सब जूनियर कब्बडी उत्तराखंड में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और हमारे क्षेत्र और डुमरडीह के लिए बहुत खुश का पल है कि दुर्ग ग्रामीण के डुमरडीह गांव से एक मात्र खिलाड़ी का चयन हुआ है। खिलाड़ी को प्रोत्साहित करने के लिए और जीत की बधाई देने के लिए हमारे गांव की उप सरपंच प्रदीप पाटिल और एकलभ्य स्पोर्ट्स क्लब डुमरडीह के कोच दीपक विश्वकर्मा और महिला कोच जेबा खान ग्रामीण जनों ने खिलाड़ी के घर जाकर मुंह मीठा करा कर फूलमाला तिलक से बधाई दिया गया। इस अवसर पर उप सरपंच प्रदीप पाटिल, कोच दीपक विश्वकर्मा, कोच जेबा खान,देवा मार्कंडेय,रविदास, खिलाड़ी कु. नूरी,कु.पायल, नीलम, नेहा, दिव्या लाकेश्वरी दामिनी और परिजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *