पाटन। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर एवं विकृति सुधार दिशा बोध शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय के डॉक्टर एवं कर्मचारियों द्वारा सेवाएं दी गई। स्वास्थ्य लाभ 191 हितग्राहियों ने लिया। विकृत सुधार दिशा बोध में 9 मरीजों ने लाभ लिया, 4 मरीजों को एम सी आर चप्पल , एक मरीज को स्प्लिंट एवं 5 मरीजों से जल तेल उपचार किया गया।
जन जागरूकता कार्यक्रम में सेलुद एवं गोंड़पेंड्री के मितानिनों एवं सरपंच को जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा प्रशस्ति पत्र ,श्रीफल एवं शाल ग्राम पंचायत गोंड़पेंड्री द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जनपद सदस्य श्रीमती त्रिवेणी बंजारे ,सरपंच नीलेश गनीर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रभात वर्मा,नरोत्तम पाल ,डॉक्टर वंदना शर्मा ,डॉक्टर भावना पाल, मिथला वर्मा ,मितानिन प्रशिक्षक एवं सभी मितानिन , महिला पुलिस,के पी पांडे, टी आर साहू,पी.आर.बंजारे,के. के. स्वर्णकार, सी एल मैत्री कार्यक्रम में मंच संचालन टी.आर.साहू द्वारा किया गया।
गोंड़पेंड्री में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर एवं विकृति सुधार दिशा बोध शिविर का आयोजन किया गया
