मिनी गिरौदपुरी धाम गिरहोला में 13फरवरी को होगा धमधा एवं अहिवारा तहसील ईकाई का गठन-
समाजिक संस्कृति के परिचायक एवं सरोकार रखने वाले को मिलेंगे पदाधिकारी बनने अवसर, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी होंगे विशेष आमंत्रित सदस्य-
12 दिसम्बर रविवार को मिनी गिरौदपुरी धाम गिरहोला में अहिवारा तहसील क्षेत्र के सतनामी समाज का समाजिक बैठक आहूत किया गया। बैठक का शुभारंभ वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता धनीराम मांडले, शिवकुमार पुराने,कैलान बर्रे,शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे, तहसील सतनामी समाज पाटन के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद देशलहरे, सचिव कौशल रात्रे, सेक्टर अध्यक्ष दिलीप टंडन,असोगा उपसरपंच रमेश टंडन सहित बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के संतजनो व माताओं के द्वारा गुरू गद्दी एवं जयस्तंभ की पूजा अर्चना से किया गया।
तत्पश्चात मिनी गिरौदपुरी धाम गिरहोला में 11एवं12 जनवरी 2022को आयोजित होने वाले वृहद आयोजन के रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा पश्चात सर्व सम्मति से निर्णय लिए गए।
तत्पश्चात जिला सतनामी समाज दुर्ग एवं तहसील सतनामी समाज पाटन के प्रतिनिधि के रूप में शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे, शिवप्रसाद देशलहरे(उपाध्यक्ष), कौशल रात्रे (सचिव) द्वारा बैठक में जिला सतनामी समाज दुर्ग एवं तहसील निकायों में समाजिक संगठन चुनाव तिथि निर्धारण एवं पदाधिकारी तय करने विस्तृत रूपरेखा व मानक पर विस्तार से जानकारी साझा किए गए।जिसमें 20 फरवरी2022 रविवार को जिला सतनामी समाज के पदाधिकारियों का गठन तथा इसके पूर्व पाटन एवं बोरी को छोड़कर जिन तहसील एवं शहरी निकायों में समाजिक संगठनों का ग्रामीण एवं वार्ड ईकाई के गठन शेष है, उन निकायों में अलग अलग रविवार को जिला संगठन बनाने के पूर्व गठन सम्पन्न कराने तिथि एवं रूपरेखा की जानकारी दी गई।
तहसील एवं शहरी निकायों में समाजिक संगठन हेतु तिथि-
23जनवरी रविवार को दुर्ग तहसील ग्रामीण एवं दुर्ग नगर निगम क्षेत्र का सतनामी कल्याण आश्रम दुर्ग में। 30जनवरी रविवार को भिलाई3, चरोदा, कुम्हारी का भिलाई 3 में।6फरवरी को रिसाली एवं भिलाई निगम क्षेत्र का सतनाम भवन सेक्टर6 में।13फरवरी को अहिवारा एवं धमधा तहसील क्षेत्र का मिनी गिरौदपुरी गिरहोला में चुनाव सम्पन्न होना बताया गया।
जिला में 22 एवं तहसील में 13पद, जिसमें से 40% महिलाओं के लिए आरक्षित-
जिला स्तर में प्रत्येक तहसील एवं शहरी निकायों से दो लोगों को पदाधिकारी तय किया जाएगा,जो संबंधित निकाय द्वारा सुझाए गए नामों में से होंगे। जिसमें से 11चयनित एवं 11मनोनित पद होंगे।
इसी तरह प्रत्येक निकायों में ग्राम व वार्ड ईकाई सूची में शामिल 16सदस्य में से अपने तहसील या शहरी निकायों के लिए 13 पदाधिकारी तय करेंगे। जिसमें से 6चयनित एवं 7मनोनित पद होंगे।
जिला एवं तहसील स्तरीय पद-
जिला स्तर पर अध्यक्ष 1, उपाध्यक्ष 3(1म.), महासचिव 1,सचिव1, सहसचिव 3(1म.)कोषाध्यक्ष-1, प्रवक्ता 1, आडिटर1, संरक्षक 5(2म.), सलाहकार 5(2म.)
इसी तरह से प्रत्येक तहसील एवं शहरी निकायों में अध्यक्ष1, उपाध्यक्ष 2(1म.), सचिव1, कोषाध्यक्ष1, प्रवक्ता1 एवं 7पद कार्यकारिणी सदस्य जिसमें से 3पद महिला हेतु सुरक्षित होगा।
पदाधिकारी हेतु मानक-
एक व्यक्ति एक पद, किसी राजनैतिक दलों का सदस्य नहीं, समाजिक सरोकार हो जिला व तहसील-शहरी गठन में, खाना-पान, आचार-विचार,रहनी-करनी में समाजिक संस्कृति का परिचायक हो, आपराधिक प्रकरण एवं सामाजिक संगठन में आर्थिक अनियमितता से मुक्त हो, 3मासिक बैठक में अनुपस्थित जैसे नियमों का उल्लघंन पर पद हेतु अयोग्य एवं स्वमेव निरस्त होंगे, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे, वर्तमान में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी प्रमुख पद पर नियुक्त नहीं अपितु अन्य मनोनीत पद पर नियुक्त किए जा सकते हैं।
जिला एवं तहसील व शहरी निकायों में गठन पूर्व ग्राम व वार्ड ईकाई गठन हेतु बैठक आहूत किया जाएगा तथा संबंधित निकाय में तय चुनाव तिथि को क्षेत्र के ग्राम व वार्ड ईकाई की 16सदस्यीय सूची सुबह 11 बजे तक जमा करने होंगे, जिसपर चुनाव प्रक्रिया संपादित किए जाने सहित चुनाव सम्पन्न कराने हेतु विस्तृत रूपरेखा सर्वसम्मति से तैयार किए गए।
इस अवसर पर अहिवारा क्षेत्र के देऊरझाल निवासी वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता धनीराम मांडले जी ने जिला सतनामी समाज दुर्ग के गठन प्रक्रिया एवं मानकों की सराहना करते हुए समाजिक एकता एवं सर्वांगीण विकास हेतु मील का पत्थर करार देते हुए धमधा एवं अहिवारा तहसील क्षेत्र के सतनामी समाज के लोगों का हर संभव मदद का भरोसा दिलाएं।
बैठक में मूशन धृतलहरे, देवब्रत जांगड़े, भोजप्रकाश,सी.आर.बंजारे,रवि पुराने,विजय गायकवान्डे,ररदुता जसपद बंजारे,सतबोधी सतनामी बंजारे, हेमलता देशलहरे, पार्वती पुराने, अनिता बंजारे, अंजना बंजारे,कमलेशीन, अराधना सहित अहिवारा एवं पाटन क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाजिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
