लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत के जन्मदिवस पर उनके समर्थकों ने विविध आयोजन किए। जिला मुख्यालय के निकट सियान सेवा सदन वृद्धाश्रम भिलाई में असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश मानिकपुरी के नेतृत्व में समर्थकों द्वारा उनका जन्मदिन मनाया गया तथा कई समाजिक सरोकार के कार्यों का भी संपादन किया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को शॉल भेंट किया गया एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व वृद्धजनों की उपस्थिति में केक काटकर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का जन्मदिन मनाया व उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर मन को शांति मिलती है और सच्चे आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है और इन स्थानों पर खुशियां बांटने से जन्मदिन की खुशी और बढ़ जाती है। जन्मदिन समारोह में चंद्रभूषण चौहान, राजेश साहू, बीरेंद्र सेन सहित सियान सेवा सदन के वृद्धजन मौजूद रहे।
