बस्तर संभाग साहू समाज युवा प्रकोष्ठ की बैठक 16 दिसम्बर को कांकेर में…युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू की उपस्थिति में होगा सम्पन्न

कांकेर। जिला साहू सदन कांकेर में बस्तर संभाग युवाप्रकोष्ठ का आवश्यक बैठक दिनाँक 16 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से युवाप्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहु के उपस्तिथि में संपन्न होगा। जिसमे युवाप्रकोष्ठ के कार्यकारिणी गठन व आगामी चारामा में होने वाले पिछड़ा वर्ग अधिकार रैली के संबंध में विशेष रणनीति के तहत विभिन्न विषयों के सम्बंध मे परिचर्चा होगी। बैठक में बस्तर संभाग सहित कांकेर जिले के जिला,तहसील,व ग्रामीण युवा पदाधिकारीगण की उपस्तिथि अनिवार्य है। बैठक में 7 जनवरी को राजिम जयंती को लेकर भी चर्चा किया जाएगा।

उत्तम साहू {जिलासंयोजक} युवाप्रकोष्ठ जिला कांकेर ने युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों से अपील किया है कि उक्त तिथि में समय पर पहुँचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *