पाटन। सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति के मुद्दे पर प्रदेश के 1 लाख सहायक शिक्षक अपने संघ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आज हड़ताल के द्वितीय दिवस में ब्लॉक मुख्यालय पाटन के धरना स्थल पर सैकड़ों सहायक शिक्षक अपने मांग के समर्थन में जुटे। विदित हो 5 सितम्बर 2021 “शिक्षक दिवस” के दिन राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का बड़ा आंदोलन प्रस्तावित था। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने संज्ञान लेते हुए कमेटी बनाकर 90 दिवस में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने का वादा किया और जल्द ही समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था। कमेटी की मियाद 5 दिसंबर 2021 को पूर्ण हो चुकी है किंतु आज तक कमेटी ने शासन को रिपोर्ट नही सौंपी है और न ही वेतन विसंगति दूर करने की कोई पहल हुई है। जिससे प्रदेश में कार्यरत 1 लाख से अधिक सहायक शिक्षक आक्रोशित हैं और सामूहिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। 11 और 12 दिसम्बर को ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन 13 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में विशाल धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव का कार्यक्रम तय है फिर भी मांग पूरी न होने पर प्रदेश के समस्त सहायक शिक्षक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के नेतृत्व में 14 दिसम्बर से रायपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर देंगे।
इस तारतम्य में ब्लॉक् स्तर पर धरना स्थल पाटन में भी धरना प्रदर्शन किया गया। आज के इस आंदोलन में पाटन ब्लॉक के सहायक शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। उक्त आंदोलन को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई दुर्ग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा , उपकार चंद्राकर ब्लॉक इकाई पाटन के अध्यक्ष मोहन लाल यादव, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद देवांगन, बुधारू राम निषाद, ब्लॉक सचिव चेतन सिंह परिहार ,सुनील छेदैय्या अन्य वक्ताओं ने अपना उद्बोधन देकर आवाज बुलंद किया।
इस आंदोलन में भागेश देवांगन, राजेश कुमार वर्मा,जितेन्द्र वर्मा,विनोद सूर्यवंशी, राजकुमार बघेल,संतोष सरसिहा, छन्नू लाल साहू,कमलेश कुमार साहू,देवकुमार यादव, श्रीमती उर्मिला बिसेन,श्रीमती गीतांजलि वर्मा, श्रीमती केसर भुआर्य, श्रीमती चंद्रिका ठाकुर,श्रीमती वीणा साहू, श्रीमती तृप्ति देवांगन, श्रीमती श्वेता वर्मा,गौकरण देवांगन, कृष्ण कुमार कुर्रे,उत्तम साहू,बसंत कुमार साहू, अजय शर्मा,संतोष मस्तावर,अंकेश महिपाल, महेन्द्र चंद्राकर, अजय देवांगन, निरंजन साहू,मंगलू राम पारधी,विजय बंछोर,बसंत कुमार सोनवानी, पुरषोत्तम ध्रुव, शेषनारायण निषाद,चेतन लाल साहू,अनिल धुरंधर, टी.पी.यदु,मानसमणि यदु,टूमन लाल मधुकर,चिंताराम भारद्वाज, वेदप्रकाश साहू,कौशल रघुवंशी, रोहित कुमार ठाकुर,परशु राम ध्रुव, देवनारायण बघेल,चंद्रशेखर साहू,श्रीकांत ठाकुर,अशोक कुमार ओझा,श्रीमती सरिता साहू,श्रीमती पाविस चंद्राकर, कमलेश यादव,टोकेंद्र बिजोरा,अमित साहू आदि शामिल थे। मंच संचालन व आभार प्रदर्शन बुधारू राम निषाद ने किया।
