छुरा ब्लॉक में अव्यवस्थाओ के बीच स्कूलों का हो रहा है संचालन…ओनवा में जर्जर भवन में बैठकर पढ़ाई कर रहे है बच्चे ,जर्जर भवन स्कूली बच्चो को दे रहा है दुर्घटना का आमंत्रण

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

जिले के आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक छुरा में अव्यवस्थाओ के बीच स्कूलों का संचालन हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियो की अनदेखी व लापरवाही स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे छोटे ,नन्हे मुन्हे बच्चो के लिए परेशानियों का सबब बन गया है।ये बच्चे जान जोखिम में डालकर जर्जर स्कूल भवन के नीचे पढ़ने को मजबूर है लेकिन जिम्मेदारो को किसी भी प्रकार से कोई सरोकार नहीं है।

ब्लॉक के ग्राम ओनवा में स्थित प्राथमिक शाला भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है।जिसके नीचे बैठकर बच्चे पढ़ाई कर रहा है।ये जर्जर भवन कभी भी गिर सकता है और एक बड़ा हादसा हो सकता है।लेकिन विभाग के किसी भी अधिकारी ने इस ओर कभी ध्यान नही दिया।ऐसा लगता है की विभाग किसी बड़े दुर्घटना को जानबूझकर आमंत्रण दे रहा है।एक तरफ भले ही सरकार बेहतर शिक्षा की बाते कर बड़े बड़े डींगे मार रहा हो लेकिन हकीकत कुछ और ही बंया कर रही है।शिक्षा विभाग में अव्यवस्थाओं का आलम ये है को बच्चो के बैठने के लिए भवन ही नही है।जिसके कारण आज बच्चे जर्जर भवन में बैठकर पढ़ने मजबूर है।जिससे पालकों को बच्चो को लेकर किसी भी घटना का डर हमेशा सताया रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *