पाटन। जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 06 में युवा जनपद सदस्य अंशु रजक के प्रयास से उनके जनपद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। 15 वित्त 2020 – 21 और 2021-22 2022- 23 कार्य योजना , गौण खनिज मद , स्वच्छता SBM मद से कार्य किये जायेंगे। झीठ के सभी प्रमुख चौक चौराहों में सीसी टीवी लगाया जाएगा जिससे गाँव मे चोरी, आपराधिक घटना आदि पर नजर रखी जा सकती है। जनपद सदस्य अंशु रजक ने विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।
इन कार्यों को मिली स्वीकृति
1.झीट – लोधी समाज मे बोर खनन टाईल्स मरमत कार्य
2 .झीट – सीसी रोड श्री राम ढीमर के घर से प्रकाश साहू के घर तक
3झीट-.राजेन्द्र निर्मलकर के घर के पास बोर खनन मोटर पंप विस्तार
4.झीट – वार्ड 18 और 16 में नाली साफ सफाई रंग रोहन कार्य
5झीट – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झीट में वृक्षारोपण
6झीट – बंधवा तालाब , साफ सफाई लोधी समाज भवन रंग रोहन कार्य
7 कापसी – सतनाम समाज भवन में टाईल्स मरमत कार्य
8 कोपेडीह -कला मंच निर्माण इंद्रा नगर
9 उफरा – पक्की नाली निर्माण बाड़ा चौक से रमेश पटेल के घर तक
10 झीट- भाठा पारा बिट्टू पटेल के घर के पास बोर खनन मोटर पंप विस्तार
11 उफरा – सी सी रोड श्याम लाल साहू के घर से लेकर भजन दास के घर तक
12 झीट – सी सी टीवी कैमरा चौक चौराहे में
13 उफरा – शीतला तालाब साफ सफाई
14 उफरा – सी सी रोड दुर्गा मंच से खेलु ठाकुर के घर तक
