राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी कैलाश का राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक डॉ.मुन्नलाल देवदास ने किया सम्मान

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। इस वर्ष हमारे देश में राष्ट्रीय खेल महाकुंभ का आयोजन नासिक महाराष्ट्र में किया गया! जिसमें देश भर के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया!इस राष्ट्रीय खेल महाकुंभ में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न खेलों का समायोजन था!जिसमें हमारे छत्तीसगढ़ राज्य से गरियाबंद जिला के शिक्षा विभाग से पी.टी.आई कैलाश साहू ने 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान बनाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया!जो छत्तीसगढ़ राज्य और गरियाबंद जिला के लिए गर्व की बात है!नासिक महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय खेल महाकुंभ में गोल्ड मेडल विजेता कैलाश साहू का सम्मान राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधान पाठक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्नालाल देवदास ने गरियाबंद जिला के शिक्षा,शिक्षक और शिक्षार्थियों की ओर से प्रतीक चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया!

इसी तरह इस राष्ट्रीय खेल महाकुंभ में गरियाबंद जिला से ही 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल विजेता शिक्षक जागेश्वर राम ध्रुव और भाला फेंक में कांस्य पदक विजेता शिक्षक सुखसागर कुर्रे जी को भी प्रतीक चिन्ह देकर डाॅ देवदास ने सम्मानित करते हुए कहा कि ये राष्ट्रीय पदक और पदक विजेता हमारे युवा खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और आने वाली पीढ़ी के लिए पथप्रदर्शक साबित होंगे!इस सम्मान समारोह का आयोजन जिला कबड्डी संघ गरियाबंद के तत्वाधान में किया गया!जिसमें अध्यक्ष नरेन्द्र राव चौहान,संरक्षक टुकेश्वर सिंह मरकाम,सचिव गिरवर निषाद स्टेट एम्पायर महेश ध्रुव चन्द्रहास,बुधलाल नेगी,पुरानिक नागेश,राजकुमार लहरे,हरिश्चन्द्र निषाद और 150 युवा खिलाड़ियों के साथ केशरी नेताम,प्रहलाद यदु ,कैलाश शुक्ला,आर.पी.शांडिल्य आदि उपस्थित रहे!शिक्षा विभाग की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करने वालों में प्रमुखप्रमुखरूप से गरियाबंद कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल,एडिशनल एस पी चन्द्रेश सिंह ठाकुर,जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर डी.एम.सी.श्याम चन्द्राकार जिला खेल अधिकारी दीनूराम पटेल,विकास खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्रा बी.आ़र.सी.सी.टिकेन्द्र यदु, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक देवशरण राम साहू,उमेश श्रीवास कमल किशोर ताम्रकार,टेकराम साहू प्रांतीय शिक्षक संघ,शिक्षक कल्याण संघ,शिक्षक फैडरेशन, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, जनप्रतिनिधियों एवं शाला प्रबंधन समितियां आदि शामिल है!कार्यक्रम का संचालन सिल्वर मेडल विजेता शिक्षक जागेश्वर राम ध्रुव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *