परमेश्वर कुमार साहू, फिंगेश्वर
फिंगेश्वर। ब्लॉक के ग्राम पंचायत चरभठ्ठी में नल जल की पाइप फटने से बाहर का गंदा पानी पाइप के अंदर रिसाव होकर आम नागरिकों तक पहुंच रहा है।जिस पर पंचायत प्रतिनिधियो द्वारा कोई ध्यान नहीं देने से नल का गंदा पानी पीने ग्रामवासी मजबूर है।हालांकि शासन द्वारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पंचायतों को बजट दे रहा है लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही आम नागरिकों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है।जिस पर जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जिसके चलते नल जल का गंदा पानी ग्रामीण पीने मजबूर है जिससे आम नागरिकों की सेहत पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है।ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना का पाइप फुट गया है।जिससे बाहर का पानी पाइप के अंदर जाकर हम लोगो तक पहुंच रहा है ।जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्जन
मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।अगर ऐसा है तो आज जाकर देखता हु।
यशवंत साहू,सचिव ग्राम पंचायत चरभठ्ठी
