परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद
जनपद पंचायत फिंगेश्वर कार्यालय सुरभि महिला संकुल संगठन बासीन मे दिनाँक 8.12.2021 को ग्राम बासीन में ग्राम संगठन स्तर पर कोरोना टीकाकरण अभियान महाअभियान के अंतर्गत बिहान की दीदीयों द्वारा रैली निकालकर,घरो में भ्रमण करके टिका लगाने हेतु, प्रेरित करने का कार्य किया गया।जनपद बिहान शाखा से, प्रायोजना प्रबंधक बीपीएम, एसी तेजस्वी सिन्हा,सर नोहेन्द्र मारकंडे,पी.आर.पी. राकेश दीवान द्वारा समूह सदस्यों को बैठक करके टीकाकरण करवाने और कोरोना से बचाव हेतु, मास्क लगाने,दूरी बनाकर रखने हाथ धुलाई कार्यक्रम,अपने आस सफाई रखने के संबंध में जानकारी दिया गया।बासीन ग्राम के समूह सदस्य,बिहान कैडर ए डब्लू, जीपीपीएमटी, ग्राम संगठन पदाधिकारी, समृद्ध सखी एमटी अपना प्रमुख रूप से योगदान दे रही है।
