दिव्यांग संघ दुर्ग जिला का दिव्यांग सम्मेलन 12 को… दिव्यांग स्टील बर्तन बैंक का होगा शुभारंभ


दुर्ग। दिव्यांग संघ दुर्ग जिला के तत्वावधान में दिनांक 12 दिसम्बर बर 2021 दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से वृद्धा आश्रम पुलगांव दुर्ग में दिव्यांग सम्मेलन का आयोजन किया गया है ।
दिव्यांग सम्मेलन के मुख्य अतिथि- शालिनी रिवेन्द यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता- डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस”- संरक्षक दिव्यांग संघ दुर्ग, विशेष अतिथि के रूप में देवेन्द्र, देशमुख- अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग,महेन्द्र सिन्हा-पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, श्रद्धा पुरेन्द्र साहू- सदस्य बालक कल्याण समिति दुर्ग, रत्ना नामदेव- एल्डरमेन व समाज सेविका व अतिथि के रूप में संजय साहू-पत्रकार अंडा, राजेंद्र साहू- पत्रकार अंडा,कबीर साहू, रोहित साहू,शत्रुहन धनकर,(मनीष) बंटी यादव, सौरभ सागर, गोविन्द सोनी उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण अध्यक्ष- विनोद सिंह राजपूत,सचिव प्रतिवेदन-सचिव कल्याणी बेलचंदन ,कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल प्रधान पाठक व आभार प्रदर्शन संयोजक प्रमोद जैन करेंगे ।
संरक्षक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने बताया कि इस अवसर पर दिव्यांग स्टील बर्तन बैक का शुभारम्भ किया जायेगा। जिसे नई पहल फाउंडेशन व बर्तन बैक के संचालिका श्रद्धा साहू के सहयोग से संचालित किया जायेगा। इससे डिस्पोजल का उपयोग बंद कर पर्यावरण बचाने की पहल है।
कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग साथियो को सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस”, प्रमोद जैन,विनोद सिंह राजपूत “अजय”, रामेश्वर मिर्झा, कल्याणी बेलचंदन, भूषण टांडी, लक्ष्मी सोनकर, हेमंत साहू, नंद कुमार, इरफान खान, जगदीप सिंह,चन्द्रमणी मेश्राम, सुमन ठाकुर,नम्मू देवांगन, लक्ष्मीकांत शिर्के आदि सभी लगे हुए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *