अमलीपदर क्षेत्र पीपलखुटा मे सिंचाई विभाग के शीर्ष कार्य एवं केनाल निर्माण कार्य मे लगे वाहनो को नक्सलियो ने किया आग के हवाले

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर – गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत पीपलखुटा में नक्सलियों ने सिंचाई विभाग के काम पर लगे मशीनों को किया आग के हवाले, मुंशी की लापता होने की भी खबर भी आ रही है सामने। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 72 किमी दुर पीपलखुटा मे सिंचाई विभाग द्वारा बड़े सिंचाई परियोजना के तहत शीर्ष कार्य एवं केनाल निर्माण का कार्य किया जा रहा था आज बुधवार शाम 5 और 6 बजे के दरमियान नक्सलियो ने इस निर्माण कार्य मे लगे मशीनो को आग के हवाले करने की खबर आ रही है हालंकि मामले की पुष्टि पुलिस द्वारा नही किया गया है लेकिन सिंचाई विभाग के सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियो द्वारा सिंचाई निर्माण कार्य मे लगे मशीनो को आग के हवाले कर देने के बाद जहां सिंचाई विभाग मे हड़कंप मचा हुआ है वही एक बार फिर नक्सली घटना के बाद दहशत देखने को मिल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय बाद जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है।सिंचाई विभाग द्वारा अमलीपदर थाना क्षेत्र के पीपलखुटा मे लगभग 4 करोड़ लागत से टैंक निर्माण, शीर्ष कार्य, केनाल निर्माण कार्य कराया जा रहा है ठेका कम्पनी एस कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्य मे लगे एक चेन माउंटेन, 2 एजाक्स मशीन के अलावा ,ट्रेक्टर तथा निर्माण स्थल पर खड़ी,ट्रेक्टर व कुछ अन्य वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है ।खबर के मुताबिक घटना 5-6 बजे के दरमियान बड़ी संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने पहूच कर घटना को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है कि काम की देख रेख करने वाला मुंशी चैतन्य वर्मा 26 वर्ष भी मौके से लापता बताया जा रहा है ।सिंचाई विभाग के अफसर व कर्मी में हड़कंप मचा हुआ है।दबी जुबान सिंचाई विभाग ने घटना की पुष्टि किया है।हालांकि पुलिस ने अब तक शिकायत नहीं मिलने का हवाला देकर घटना की पुष्टि नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *