राजनांदगांव। ग्राम बासुला के महिला किसानो को रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा विश्व मृदा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम चला कर महिला किसानो को मृदा प्रदूषण और मृदा क्षरण को रोकने के उपाय बताए गए साथ ही साथ मृदा के महत्व को बताया गया कि किस प्रकार से हमारे जीवन मे मृदा महत्त्वपूर्ण है और किसानो को अधिक से अधिक मात्रा मे जैविक खेती करने को जागरूक किया गया
जिसमे ग्राम की महिला किसान सम्मिलित हुए और इस पुरे कार्यक्रम का लाभ उठाया साथ ही विशेषज्ञ रेखचंद साहू द्वारा बताया गया की मिट्टी पांच तत्वों से बना है और इसका देखभाल करने की ज़िमेदारी हमारी है साथ ही मिट्टी को फिर से जीवित करने की जिमेदारी को बताए।
इस प्रोग्राम में रिलायंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू प्रोग्राम सपोर्ट महेंद्र साहू उपस्थित रहे।
साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री नंबर 18004198800 की जानकारी दिया जिसमे किसान कृषि, पशुपालन और मौसम सम्बंधित समस्याओ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैँ.

