शिक्षक स्व.डाॅ. कमलेश्वर प्रसाद बघेल हुए गजानन मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार से सम्मानित

नम आंखों से धर्मपत्नी ने लिया पुरस्कार,शिक्षक साहित्यकारों ने दी बधाइयाँ

? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गत दिनों गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के तेतलखुटी हाईस्कूल में पदस्थ सुप्रसिद्ध शिक्षक-साहित्यकार स्व.श्री कमलेश्वर प्रसाद बघेल,को शिक्षा एवं साहित्य लेखन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य शासन ने वर्ष 2020-21 में राज्यपाल के हाथों दिए जाने वाले गजानन मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार के लिए चयनित किया था!किन्तु दुर्भाग्यवश पुरस्कार मिलने के पूर्व ही उनका आकस्मिक निधन हो गया था!जिसे गरियाबंद जिले के कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर एवं जिला शिक्षाधिकारी करमन खटकर,ने नम आँखों से उनकी धर्मपत्नी ग्रेस इल्डा बघेल को आमंत्रित कर प्रोत्साहन राशि पचास हजार रूपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया!
ज्ञात हो कि स्व.श्री बघेल ने शिक्षा एवं साहित्य लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर छत्तीसगढ़ ही नही बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई!तथा उनके द्वारा रचित दर्जनों काव्य संग्रह प्रकाशित होकर प्रसिद्ध हुआ!इतना ही नही बल्कि वे माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य रहते हुए उन्होंने गरियाबंद जिले का नाम रौशन किया!श्री बघेल को याद करते हुए जिले के शिक्षक एवं साहित्यकारों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका असमय चले जाना शिक्षा एवं साहित्य जगत के लिए बहुत छति है! उनके इस उपलब्धि के लिए स्व.श्री बघेल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके धर्म पत्नि को सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है!जिसमें प्रमुखरूप से हिन्दी साहित्य भारती गरियाबंद के जिलाध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक डा. मुन्नालाल देवदास,रत्नांचल जिला साहित्य परिषद गरियाबंद के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक देवशरण राम साहू,उमेश श्रीवास
कमलकिशोर ताम्रकार,संतोष साहू,टेकराम साहू,अश्क़ बस्तरी, अयोध्या राम टांडिया प्राचार्य वरूण चक्रधारी दुर्योधन मांझी कृष्ण कुमार”सारथी’गौरीशंकर सिरफिरा,सदाराम सिन्हा, अवतार सिन्हा,रास बिहारी नागेश,ईश्वर चौहान चित्रसेन पटेल,जितेंद्र सुकुमार साहिर, संतोष सोनकर मंडल देवेंद्र ध्रुव फणेन्द साहू टीकमचंद सेन विजय सिन्हा योगेन्द्र यादव जोगेंद्र मिश्रा धर्मेन्द्र कुमार चेलक,कमलेश मांझी,भुवेन्द बघेल,शुभम सिन्हा आदि शामिल हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *