दुर्ग — नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आज आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी के मार्गदर्शन में बाजार विभाग ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत मालवीय नगर चौक में विगत 15 वर्षों से स्थापित गुमटी को शांतिपूर्ण ढंग से हटाकर आर.टी.ओ.ऑफिस के सामने व्यवस्थित किया गया है। जी.रोड.चौड़ीकरण होने के कारण आम जनता को आवागमन बाधित होने और दुर्घटना न देखते हुए रोकथाम हेतु उक्त कदम उठाया गया है।इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता,प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,ईश्वर वर्मा,भुवान लाल साहू ,शशि यादव समेत बाजार विभाग और अतिक्रमण विभाग टीम मौजूद थे।
सड़क चौड़ीकरण मालवीय नगर चौक से निगम ने 15 आबंटित गुमटी को शान्तिपूर्ण ढंग और उनकी सहमति से हटवाकर आर.टी.ओ.ऑफिस के सामने व्यवस्थित किया गया:
