ओबीसी को 5 वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

कांकेर। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के द्वारा आज बस्तर संभाग के समस्त जिला में पिछडा वर्ग समाज को 5 वीं अनुसूची व पेसा कानून में शामिल करने के लिये कोंडागाँव जिला में धरना प्रदर्शन कर माननीय राज्यपाल और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को कलेक्टर के हाथों ज्ञापन सौंपा गया।
साथ ही ज्ञापन के बाद मांगों पर कार्यवाही नही हुई तो अगली तिथि में पूरे प्रदेश भर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यरूप रूप से प्रदेसाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू,संरक्षक लीलाराम साहू,महासचिव भागवत वैष्णव, कोषाध्यक्ष गंगाराम बघेल,शंकर हिरवानी,ठाकुर राम सार्वा, जिलाध्यक्ष कोंडागाँव फूलचंद दीवान,जिलासचिव देवलाल सोनवंशी व ग्रामीण,तहसील, जिला व प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *