रोशन सिंह@उतई। नगर पंचायत उतई के वार्ड 5 में पार्षद पद के लिए होगा उपचुनाव।विदित हो की वार्ड 5 में भाजपा समर्थित पार्षद बिमला साहू थी जिनकी आकस्मिक निधन कोरोना के चलते हो गया जिसके कारण वार्ड 5 का पार्षद पद रिक्त है।नगर पंचायत उतई द्वारा उपचुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है।इस वार्ड में कुल मतदाता 391 है जिसमे महिला 198 व पुरुष की संख्या 193 है।मतदान स्थल शासकीय प्राथमिक शाला भाठापारा को बनाया गया है। इस वार्ड में चुनाव लडने के लिए अभी 5 प्रत्याशी मैदान में जबकि नामांकन वापसी के लिए सोमवार अंतिम तिथि था। 5 प्रत्याशियों में भाजपा से चंदू देवांगन कांग्रेस से सोन चंद वर्मा,निर्दलीय ममता सेन,सतीश कुमार चंद्राकर,सतीश पारख मैदान में है।सभी को चुनाव चिन्हों का आबंटन कर दिया गया है।
नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद के लिये 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
