जिला सतनामी समाज दुर्ग संचालन समिति के बैठक में जिला के विभिन्न निकायों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से रूपरेखा को दिए अंतिम रूप-
समाजिक संस्कृति के परिचायक एवं सरोकार रखने वाले को मिलेंगे पदाधिकारी बनने अवसर, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं सदस्यता छोड़ने पर समाजिक पद के पात्र होंगे-
विगत 5 दिसम्बर रविवार को सतनामी कल्याण आश्रम सिविल लाईन दुर्ग में जिला सतनामी समाज दुर्ग संचालन समिति का आवश्यक बैठक आहूत किया गया। बैठक में जिला सतनामी समाज दुर्ग एवं तहसील निकायों में समाजिक संगठन चुनाव तिथि निर्धारण एवं पदाधिकारी तय करने विस्तृत रूपरेखा व मानक तय किए गए।जिसमें 20 फरवरी2022 रविवार को जिला सतनामी समाज के पदाधिकारियों का गठन करने का निर्णय लिया गया तथा इसके पूर्व पाटन एवं बोरी को छोड़कर जिन तहसील एवं शहरी निकायों में समाजिक संगठनों का ग्रामीण एवं वार्ड ईकाई के गठन शेष है, उन निकायों में अलग अलग रविवार को जिला संगठन बनाने के पूर्व गठन सम्पन्न कराने तिथि एवं रूपरेखा का निर्धारण किया गया।
तहसील एवं शहरी निकायों में समाजिक संगठन हेतु तिथि-
23जनवरी रविवार को दुर्ग तहसील ग्रामीण एवं दुर्ग नगर निगम क्षेत्र का सतनामी कल्याण आश्रम दुर्ग में। 30जनवरी रविवार को भिलाई3, चरोदा, कुम्हारी का भिलाई 3 में।6फरवरी को रिसाली एवं भिलाई निगम क्षेत्र का सतनाम भवन सेक्टर6 में।13फरवरी को अहिवारा एवं धमधा तहसील क्षेत्र का मिनी गिरौदपुरी गिरहोला में चुनाव सम्पन्न होंगे।
जिला में 22 एवं तहसील में 13पद, जिसमें से 40% महिलाओं के पद होंगे-
जिला स्तर में प्रत्येक तहसील एवं शहरी निकायों से दो लोगों को पदाधिकारी तय किया जाएगा,जो संबंधित निकाय द्वारा सुझाए गए नामों में से होंगे। जिसमें से 11चयनित एवं 11मनोनित पद होंगे।
इसी तरह प्रत्येक निकायों में ग्राम व वार्ड ईकाई सूची में शामिल 16सदस्य अपने तहसील या शहरी निकायों में 13 पदाधिकारी तय करेंगे। जिसमें से 6चयनित एवं 7मनोनित पद होंगे।
जिला एवं तहसील स्तरीय पद-
जिला स्तर पर अध्यक्ष 1, उपाध्यक्ष 3(1म.), महासचिव 1,सचिव1, सहसचिव 3(1म.)कोषाध्यक्ष-1, प्रवक्ता 1, आडिटर1, संरक्षक 5(2म.), सलाहकार 5(2म.)
इसी तरह से प्रत्येक तहसील एवं शहरी निकायों में अध्यक्ष1, उपाध्यक्ष 2(1म.), सचिव1, कोषाध्यक्ष1, प्रवक्ता1 एवं 7पद कार्यकारिणी सदस्य जिसमें से 3पद महिला हेतु सुरक्षित होगा।
पदाधिकारी हेतु मानक-
एक व्यक्ति एक पद, किसी राजनैतिक दलों का सदस्य नहीं, समाजिक सरोकार हो जिला व तहसील-शहरी गठन में, खाना-पान, आचार-विचार,रहनी-करनी में समाजिक संस्कृति का परिचायक हो, आपराधिक प्रकरण एवं सामाजिक संगठन में आर्थिक अनियमितता से मुक्त हो, 3मासिक बैठक में अनुपस्थित जैसे नियमों का उल्लघंन पर पद हेतु अयोग्य एवं स्वमेव निरस्त होंगे।
जिला एवं तहसील व शहरी निकायों में गठन पूर्व ग्राम व वार्ड ईकाई गठन हेतु बैठक आहूत किया जाएगा तथा संबंधित निकाय में तय चुनाव तिथि को क्षेत्र के ग्राम व वार्ड ईकाई की 16सदस्यीय सूची सुबह 10 बजे तक जमा करने होंगे, जिसपर चुनाव प्रक्रिया संपादित किए जाने सहित चुनाव सम्पन्न कराने हेतु विस्तृत रूपरेखा सर्वसम्मति से तैयार किए गए।इस अवसर पर सतनामी कल्याण आश्रम दुर्ग से अध्यक्ष भागवत मारकण्डे,नन्हे लाल चतुर्वेदी,रेणु जांगड़े, दुर्ग जिला सतनामी संचालन समिति से एस एल मिर्चें,टी आर कोसरिया, रामजी गायकवाड, गोपाल चंदनिया, राजेन्द्र मारकण्डे,पंकज चतुर्वेदी, दीपक चंदेल, संतोष कौशिक, कामता सोनवानी, सुरेन्द्र देशलहरे सहित बड़ी संख्या में दुर्ग, भिलाई, धमधा,अहिवारा एवं पाटन क्षेत्र से समाजिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
