पाटन---नगर पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम मटिया मार्ग में कुछ परिवारों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है जिससे वार्ड 15 एवं वार्ड 7 के रहवासी एवं कृषक नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय से हो रहे अतिक्रमण को रोकने एवं निर्माण हो चुके ढांचा को तोड़ने की मांग किया ,,वार्ड वासी बहुत ही नाराज थे सभी ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नही होने पर पंचायत परिसर में ही धरना देने की बात कही वार्ड 15 के पूर्व पार्षद कमल किशोर वर्मा ने कहा कि पहले से ग्राम में चारागाह की कमी है उसमें स्टेडियम निर्माण हो गया है अब अतिक्रमण हो जाने से ग्राम में पशुओ के चारागाह के लिये जगह ही नही बचेगा ग्राम के पशुपालक किसान अपने पशुओं को कँहा ले जायँगे नगर पंचायत के सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने कहा कि अतिक्रमण कारियो को नोटिस जारी किया गया है नोटिस की अवधि पूर्ण होने पर उचित कार्यवाही की जाएगी नगर पंचायत में पहुंचकर मांग करने वालो में प्रमुख रूप से वार्ड 15 पूर्व पार्षद कमल किशोर वर्मा,वार्ड 7 के पार्षद अशोक ठाकुर,सुशील निषाद,राजेश वर्मा,नरेंद्र वर्मा,राजेश वर्मा,संतोष वर्मा,रितेश यदु, अजय सेन, विजय कुमार वर्मा,पुनउ यादव,मेघनाथ निषाद,कन्हैया वर्मा,पूरन यादव के अलावा अन्य लोग शामिल रहे