पाटन। विधानसभा के ग्राम जरवाय (भंसुली) में खाद गोदाम का भूमिपूजन एवं ओपन जिम का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि के रूप में जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, कांग्रेस नेता जनपद सभापति रमन टिकरिहा, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, कांग्रेस नेता डॉ के के साहू सेक्टर प्रभारी के करकमलों से सम्पन्न हुआ।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद से किसानों को अनेक योजनाओं के तहत सुविधाएं प्रदान हो रही है। जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि प्रत्येक ग्रामों में निरन्तर विकास की गंगा बह रही है भूपेश सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। सभापति श्री टिकरिहा ने किसान, मजदूर, युवाओं, महिलाओं सहित हर वर्ग के विकास छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है, आभार प्रदर्शन ग्राम की सरपंच श्रीमती हिरौंदी ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर हिरासिंग साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, सोमनाथ साहू उपसरपंच ,शिव साहू पूर्व सरपंच, कांग्रेस नेता सोहन जोशी, सुतीक्षण साहू, सुंदर यादव, बिहारी पटेल, रामचंद्र साहू, दिनेश ठाकुर, एनएसयूआई छात्र नेता बाबा चन्द्राकर, आयुष टिकरिहा, सौरभ वर्मा, प्रेम प्रकाश पांडेय, पोषण साहू, डेविड चन्द्राकर, ऋषभ चन्द्राकर, हरिश्चंद्र पाल सहित स्थानीय कांग्रेस जन व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
