छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ पिछड़ा वर्ग को 5वीं अनुसूची में शामिल करने 6 दिसंबर को करेगा धरना प्रदर्शन

कांकेर। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा पिछड़ा वर्ग को 5वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर बस्तर संभाग के समस्त जिला मुख्यालय में 6 दिसम्बर 2021 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल अनुसुईया उइके व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जाएगा।

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बस्तर संभाग के सभी ग्रामीण,तहसील,जिला व प्रदेश के पदाधिकारियों को शामिल होने के लिए अनुग्रह किया और धरना प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व सफल बनाने की बात कही।यह जानकारी मीडिया प्रभारी व प्रदेश सचिव मनीष साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *