धान तिहार आज से: सोसायटियों में समर्थन मूल्य में होगी धान खरीदी… किसानों को डीएपी खाद की अंतर की राशि अब तक नही मिली


पाटन। सेवा सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य में धान खरीदी आज से शुरू होगी। धान खरीदी केंद्र सेलूद,फुँडा, पहंडोर,फेकारी में किसानों को धान बेचने किसी तरह की परेशानी ना इसलिए उन्हें पहले से टोकन जारी की गई है। धान खरीदी केंद्र सेलूद एवं फूंडा में धान को बारिश से सुरक्षित रखने शेड युक्त चबूतरा का निर्माण किया जा रहा है। फुण्डा सोसायटी में धान खरीदी केंद्र में मंडी बोर्ड के द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण करवाया जा रहा है। यहां पर किसानों को अलग अलग दिन गाँव अनुसार टोकन वितरण किया गया है। 1940 किसानों ने लगभग 86 हजार क्विंटल धान बेचने के लिये पंजीयन करवाया है।

सहकारी समिति के माध्यम से किसानों ने 1200 रुपये की दर से डीएपी खाद खरीदा था इसी दौरान खाद की कीमत अचानक 1800 रुपये बढ़ गई। जिसे समितियों के द्वारा अंतर की राशि 600 रुपये छग राज्य विपणन संघ को किया जा चुका है। लेकिन किसानों को अंतर की राशि खाद्य विभाग द्वारा अभी तक नही दिया गया। अंतर की राशि समितियों को किसानों द्वारा धान बेचने के दौरान वसूली की जाएगी। इस बात को लेकर किसानों एवं समितियों के कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो सकती है। जिसको लेकर कर्मचारी अभी से संसय में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *