थानखम्हरिया:- चुनाव कार्य मे गंभीर लापरवाही प्रभारी तहसीलदार निलंबित

बेमेतरा-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर संदीपान ने आज मंगलवार को एक आदेश जारी कर श्री मोहन लाल झारिया प्रभारी तहसीलदार, थानखम्हरिया एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2021 को निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण छ.ग. सिविल सेवा आचरण (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) अधिनियम 1966 में उल्लेखित प्रावधानों के विपरीत होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नगर पंचायत थानखम्हरिया के वार्ड क्रमांक 11 मे उपचुनाव के लिए प्रभारी तहसीलदार थानखम्हरिया को रिटर्निंग ऑफिसर के रुप मे दायित्व सौंपा गया था। निलंबन अवधि में श्री मोहन लाल झारिया, नायब तहसीलदार का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, जिला बेमेतरा में रहेगा तथा नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। श्री मोहन लाल झारिया का निलंबन होने के कारण श्री हेमंत कुमार पैकरा, तहसीलदार को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक तहसीलदार थानखम्हरिया के पद पर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *