छुरा बीएमओ को हटाने की मांग पर अड़े कर्मचारी कल से करेगे जिला स्वाथ्य अधिकारी का कार्यलय का घेराव

  लोकेश्वर सिन्हा गरियबन्द

गरियाबन्द जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रेसवार्ता करके मीडिया को बताया गया कि जिले के छुरा ब्लॉक मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छूरा में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस पी प्रजापति वर्तमान में डीएमओ के पद पर कार्यरत हैं क्योंकि वह प्रशासनिक अधिकारी एवं वेतन संवितरण अधिकारी भी हैं बी.एम.ओ. एस पी प्रजापति द्वारा उक्त पद का दुरुपयोग कर कर्मचारी अकारण वेतन काटने की धमकी लगातार कर्मचारियों को दी जाती है जिससे कर्मचारी मानसिक रूप से प्रताड़ित है, कर्मचारियों को व्यक्तिगत द्वेष के चलते किसी भी प्रकार के चेतवानी पत्र जारी करने के पूर्व ही निलंबन की कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारी को प्रेषित करना उनके ताशाही व्यक्तित्व को दर्शाता है।
उनके द्वारा शासन के स्थानांतरण नीति के आदेश के बगैर स्थानांतरण नीति का उलंघन करते हुए व्यक्तिगत आर्थिक लाभ के उद्देश्य से कर्मचारियों को स्थान्तरित कर उन्हें परेशान किया गया है जिससे कर्मचारी मानसिक रूप से एवम शारीरिक रूप से प्रताड़ित हुए है। उक्त कृत्य बीएमओ के तुच्छ मानसिक स्तिथि एवम तानाशाही कार्यशैली को प्रदर्शित करता है। वर्तमान में शासन के निर्देशानुसार गर्भवती कर्मचारियों को कोविड प्रबनधन जैसे कार्यों में लेने हेतु प्रतिषेध किया है, उसके पश्चात भी गर्भवती कर्मचारियों को लगातार कोविड कार्यों में ड्यूटी लगाया जाता है जबकि गर्भवतिया अत्यंत संवेदनशील होती है जिनको
कोविड संक्रमण का खतरा बना रहता है किंतु BMO द्वारा असंवेदनहीन होकर गर्भवतियों की ड्यूटी लगातार लगाई जा रही है और यह अनवरत जारी है। पूर्व में बेमेतरा जिला में इसी प्रकार एक गर्भवती कर्मचारी को कोविड कार्यों में ड्यूटी लगाने पर वो कोविड संक्रमित होने के फल स्वरूप मृत्यु को प्राप्त हुई है जिसकी पुनरावृति गरियाबन्द में न हो।
कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जब स्वास्थ्य संगठन के कर्मचारी जिला के उच्च अधिकारी को अवगत कराने के उद्देश्य से भेंट करने जाने पर बीएमओ द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों के लिए स्पस्टीकरण जारी करते हुए एक दिवस के वेतन कटौती बिना सूचना के कर दिया गया। कर्मचारी संघ के पदाधिकारी द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारी से भेंट करने पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करते है। एवम कर्मचारियों के अधिकारों का हनन करते है।
कर्मचारियों को अपनी पक्ष को रखने की स्वन्त्रता न देना और स्पस्टीकरण देने के पश्चात केवल व्यक्तिगत द्वेष के चलते कर्मचारियों को प्रताड़ित करना, बिना किसी जांच एवं संस्था प्रभारी को बिन्द्र संज्ञान में लिए ही अकारण वेतन काटने की प्रवृति डॉक्टर एसपी प्रजापति की कुठिल और कुंठित मानसिक स्तिथि का घोतक है मेरा शासन प्रशासन से निवेदन है ऐसे बीएमओ के खिलाफ कठोर कठोर कार्यवाही कर तानाशाही को समाप्त करे।
बीएमओ छुरा के तानाशाह, अफसरशाही हठधर्मिता, असंवेदहीन रवैये के कारण समस्त कर्मचारी में आक्रोश है। और कर्मचारी ऐसे बीएमओ के अधीनस्थ कार्य करने में असमर्थ है इसलिए ब्लॉक छुरा के समस्त कर्मचारी बीएमओ डॉक्टर ए पी. प्रजापति को पद से हटाने की एवम कार्यवाही की मांग कर रहे है और इस बीएमओ के अधीन कार्य करने में असमर्थ प्रकट कर रहे है।
कर्मचारियों द्वारा प्रशासन से निवेदन किया गया कि छुरा बीएमओ डॉक्टर एस. पी. प्रजापति को बीएमओ पद से बहिष्कृत कर कार्यवाही
की मांग करता है। यह हड़ताल अनिश्चित रूप से तब तक जारी रहेगा जब तक कि डॉक्टर एसपी प्रजापति को प्रभारी बीएमओ के पद से
बहिष्कृत कर सख्त से सख्त कार्यवाही न करे।
अनिश्चित कालीन हड़ताल से सम्पूर्ण जिला में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे गर्भवती मताओं की जांच
स्वास्थ्य से संबंधित राष्ट्रीय कार्यक्रम, टिकाकरण, कोविड टिकाकरण, कुष्ट निवारण, अंधतत्व निवारण, राष्ट्रीय क्षय नियंत्र कार्यकम एवम अन्य सभी सेवाएं बाधित रहेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी डॉक्टर एसपी प्रजापति, और मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबाद एवं प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *