केंद्र की भाजपा सरकार के नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन


देवरीबंगला / देश मे बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के विरुद्ध चलाये जा रहे जन-जागरण अभियान पदयात्रा रविवार को सालहे बाजार में निकाली गई। अभियान के प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई को लेकर आम आदमी को परेशान मैं डाल रही है। केंद्र सरकार सरकारी संपत्ति को बेचने का कार्य कर रही है। कई लाभ वाले संस्थान को भी निजी हाथों में सौंप कर राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में लगी हुई है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य वस्तुएं की कीमत आसमान छू रही है। भाजपा के लोग नरेंद्र मोदी से महंगाई कम करने की मांग करें। जनता चुनाव के समय भाजपा को सबक सिखाएगी। सेवादल के अध्यक्ष संतोष पांडे ने कहा कि मध्यम एवं गरीब वर्ग महंगाई की मार से हलाकान है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के 70 साल की मेहनत को तार-तार कर सरकारी संस्थानो को केंद्र सरकार बेचने में लगी है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिलाएं तथा युवाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रदेश के किसान खुश है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार के नेतृत्व में सालहे बाजार में जन जागरण पदयात्रा निकाली गई।
पदयात्रा में प्रभारी नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शिबू नायर, सेवादल के जिला अध्यक्ष संतोष पांडे, विलियम भावरा, हरीश साहू, केजूराम सोनबोईर, दुर्गा ठाकुर, महामंत्री संजीव चौधरी, ढालसिंह ठाकुर, नोबेल दीप, सौरभ साहू, आनंद निषाद, बुथ प्रभारी ब्रह्मगिरी गोस्वामी, सरपंच पुरुषोत्तम सहारे, युगल किशोर साहू एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सरपंच सहित दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *