पाटन—- दशहरा मंच बड़े पारा लोहरसी विकासखंड पाटन मे संचालनालय आयुष और जिला आयुर्वेद कार्यालय के आदेशानुसार पाटन ब्लाक में लोहरसी दशहरा मंच में किया गया ,,शिविर का उद्घाटन प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर कृपाराम ठाकुर ,सेवानृवत आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर केवल चन्द्राकर एवँ सरपंच इंदु निर्मलकर ने किया शिविर का 392 लोगो ने जांच करवाकर एवं निशुल्क दवा लेकर लाभ उठाया शिविर प्रभारी डॉ अर्पिता शर्मा एवं डॉ गीतांजलि ने जानकारी दी कि 239 का रक्त परीक्षण किया गया जिसमें 129 लोगो शुगर से ग्रसित पाए गए जिन्हें उचित सलाह के साथ दवा उपलब्ध कराई गई प्रभारी द्वय डॉक्टरअर्पिता एवँ डॉक्टर गीतांजलि ने बताया कि शिविर मे वात, चर्म स्त्री , बाल , श्वास आदि की निशुल्क चिकित्सा की गयी एवं औषधि वितरण किया गया। शिविर मे रक्त परीक्षण किया गया जिसमें विशेष रूप से हीमोग्लोबिन शुगर एवं बीपी जांच किया गया डॉक्टरो ने समीप के स्कूल पहुंच कर छात्राओ को उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोषी राजपूत, अमीन चंद्राकर, मनटोहिया, भामा साहू, तारकेश्वर चंद्राकर और मितानिन भानी चंद्राकर और राजेश्वरी चंद्र ने अपना सक्रिय योगदान दिया। शिविर मे डॉक्टर डोमन चतुर्वेदी, डॉ सतीश राजपूत, डॉ सुकान्त भूरिया, डॉ भावना पाल ,आयुष चिकित्सक और परमानंद सोनवानी, परमेश्वर साहू, गजानन सिन्हा, विनय निर्मलकर, उत्तम चंद्राकर,,राजकुमार कश्यप , अशोक वर्मा, लक्ष्मण
ने अपनी सेवाएं दी। रक्त परीक्षण हेतु आशीष, लक्ष्मी ने अपनी सेवाएं दी औषधालय सेवक योगिता वर्मा,अनिरुद्ध सिंह निर्मलकर, दानेश्वर वर्मा ने अपनी सेवाएं दी

