पंचायत सचिव संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ओएसडी को ज्ञापन सौपा

पाटन। प्रदेश पँचायत सचिव संघ के आह्वान पर जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ओएसडी आशीष वर्मा को ज्ञापन सौपा गया।

विदित हो कि पिछले वर्ष दिसम्बर जनवरी में प्रदेश सचिव संघ द्वारा परिवीक्षावधि पश्चात शासकीयकरण के मांग को लेकर आंदोलनरत था। जिसे पँचायत मंत्री के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित करके मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात किया गया। मांग को पूरा करने के लिए जिसके सम्बन्ध में पुनः प्रदेश के समस्त मंत्री,विधायको को मांग पूर्ण कराने ज्ञापन दिया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत पाटन के सचिवों द्वारा ओ एस डी को ज्ञापन सौंपा गया व मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव संघ को समय दिलाने का निवेदन किया गया। जिसमे प्रदेश कोषाध्यक्ष यशवंत आडिल,गिरधर वर्मा,गुमान सिंह नायक,ब्लाक अध्यक्ष नरेश राजपुर, प्रदीप चन्द्राकर,बिहारी साहू,विष्णु सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *