✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद।
गत दिनों मितानिन दिवस के उपलक्ष्य में राजिम अंचल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मितानिन दिवस मनाया गया,इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कोरोनाकाल मे मितानिनों के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं सेवाओं हेतु उन्हें सम्मानित किया गया।राजिम अंचल के ग्राम पंचायत परसदा(जोशी) पितईबन्द,एवं रक्शा में आयोजित कार्यक्रम में परसदा जोशी में सुनीता सोनी सरपंच, भारत यादव उपसरपंच,रक्शा में घनश्याम साहू सरपंच,पूर्णिमा ध्रुव उपसरपंच,उत्तम बंजारे सचिव,पितईबंद में पुनारद बंजारे,सरपंच एवं मीणा ध्रुव उपसरपंच ने उपस्थित मितानिनों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मितानिन प्रक्षिशिका अम्बिका यादव विशेष रूप से उपस्थित रही,उन्होंने मितानिनों के सेवा भावना पर उद्बोधन देते हुए कहा कि,कोरोनाकाल जैसी भयंकर महामारी के बीच मे अपनी जान की परवाह किये बिना मितानिनों ने जो सेवा भावना का जज्बा दिखाया वह,अत्यंत ही सराहनीय एवं अद्भुत रहा है।मितानिन दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाली मितानिनों में रकशा से पूर्णिमा ध्रुव,संतोषी निषाद,लता निषाद,कुमारी तारक,परसदा जोशी से बिसनी साहू,अन्नपूर्णा टण्डन,और पित्तईबन्द से शांति यदु एवं मनभा बंजारे प्रमुखरूप से उपस्थित रहीं।

