जिला युवा मंडल पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए आवेदन

रोशन सिंह@ उतई।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग द्वारा जिला युवा मंडल पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए 05 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दुर्ग जिले के पंजीकृत युवा मंडल, युवती मंडल आवेदन कर सकते हैं। इसमें समाज सेवा से संबंधित जैसे-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन, व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, साक्षरता कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वरोजगार संबंधी गतिविधि, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस एवं सप्ताह का आयोजन, समाज कल्याण, स्वच्छता कार्यक्रम, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में किए गए कार्यों को शामिल किया गया है। चयनित मंडल को 25000/- नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। निर्धारित प्रपत्र, फार्म तथा विस्तृत जानकारी के लिए नेहरू युवा केन्द्र, एमआईजी 729 गोल पानी टंकी के पास पद्मनाभपुर, दुर्ग से संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी ऑफिस टेलीफोन नं. 0788.4091045 पर सुबह 10 से शाम 05 बजे तक फोन कर या कार्यालय के ईमेल nyks.durg1001@yahoo.com पर प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी नितिन कुमार शर्मा, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, दुर्ग ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *