नवनिर्मित सेवा सहकारी समिति रहटादाह में चुनाव को लेकर घमासान

प्रदीप ताम्रकर,,,,धमधा की रिपोर्ट

धमधा –नवनिर्मित सेवा सहकारी समिति रहटादाह में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है चुनाव में बड़े-बड़े दिग्गज अपना भाग्य आजमा रहे हैं समिति में सामान्य वर्ग के लिए 5 पुरुष व एक महिला कुल 6 पद आरक्षित है जिसमें 16 पुरुष व 3 महिलाओं के साथ 19 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में 4 पद के लिए तीन पुरुष एक महिला पद आरक्षित है जिसमें 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है वहीं अनुसूचित जाति के लिए एक पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में है कुल 34 उम्मीदवार मैदान में हैं हालांकि चुनाव पार्टी आधार में नहीं लड़ा जा रहा है फिर भी राजनीतिक पार्टियों ने पैनल बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं कांग्रेसी में जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह बघेल सक्रिय हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी से वरिष्ठ नेता डॉक्टर जय सिंह राजपूत स्थिति पर नजर बनाए रखे हैं वही रामेश्वर सिंह राजपूत तीसरा बैनर बनाकर चुनाव को रोचक बना दिया है सेवा सहकारी समिति में 7 गांव पेंड्री गोबरा रहटादाह मोतीमपुर नवागांव सिरना डगनिया शामिल है जहां कुल मतदाता 1284 है 4 दिसंबर को मतदान के बाद ही पता चलेगा कि समिति के सदस्यों ने किन को आशीर्वाद दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *